सपना चौधरी पुलिस कस्टडी में! Lucknow Court में सरेंडर के बाद मचा हड़कंप, आखिर किस जुर्म में भरना पड़ा जुर्माना?
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 06:46 AM (IST)
Lucknow News: मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को लेकर राजधानी लखनऊ की एक अदालत से बड़ी खबर सामने आई है। साल 2018 के एक पुराने मामले में सपना चौधरी सोमवार को लखनऊ की एसीजेएम (ACJM) कोर्ट में पेश हुईं। लगातार सुनवाई में अनुपस्थित रहने के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है।
क्या हुआ कोर्ट रूम में?
मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही सपना चौधरी अदालत में हाजिर हुईं, नियमों के तहत कोर्ट ने उन्हें अपनी कस्टडी (हिरासत) में लेने का आदेश दिया। हालांकि, सपना के वकील की दलीलों और सफाई सुनने के बाद जज ने उनके खिलाफ जारी वारंट को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने डांसर को 60,000 रुपए के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। साथ ही, पिछली पेशियों पर ना आने के कारण उन पर 1400 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
क्या है पूरा विवाद?
यह मामला करीब 6 साल पुराना है। पुलिस इंस्पेक्टर फिरोज खान ने लखनऊ के आशियाना थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि उस दिन स्मृति उपवन में दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक सपना चौधरी का एक डांस प्रोग्राम होना था। इसके लिए आयोजकों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन 300 रुपए प्रति टिकट बेचे थे। हजारों फैंस सपना को देखने पहुंचे थे, लेकिन वह रात भर नहीं आईं। इसके बाद भीड़ ने गुस्से में आकर वहां जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की थी।
केस में अब तक क्या हुआ?
पुलिस ने इस मामले में सपना चौधरी समेत आयोजक रत्नाकर उपाध्याय, अमित पांडे, इबाद अली, नवीन शर्मा और जुनैद अहमद को आरोपी बनाया था। जांच के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हुई, जिस पर 2019 में संज्ञान लिया गया था। चूंकि सपना पिछले कुछ समय से कोर्ट की तारीखों पर हाजिर नहीं हो रही थीं, इसलिए उनके खिलाफ वारंट जारी करना पड़ा था। अब जमानत और मुचलका भरने के बाद उन्हें कोर्ट से राहत मिल गई है।

