लैला एक, मजनू दो: इश्क में चले दे थप्पड़ पर थप्पड़, बीच सड़क पर दो युवकों ने तोड़ी प्यार की मर्यादाएं

punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 02:32 PM (IST)

Bijnor News: शहर के नगर पालिका चौक के पास शनिवार शाम दो युवकों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में दोनों युवक सड़क पर एक-दूसरे से धक्का-मुक्की और बेल्ट से वार करते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई थी।

कैसे शुरू हुआ विवाद?
स्थानीय लोगों के अनुसार, एक महिला एक युवक के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंची थी। उसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दूसरे युवक ने महिला को पहचान लिया। बताया जा रहा है कि उसने महिला के साथ मौजूद युवक से बातचीत की और इस बात पर नाराजगी जताई कि वह उसके साथ घूम रही थी। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

कहासुनी से मारपीट तक
बहस बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज में बदल गई और देखते ही देखते दोनों युवकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों एक-दूसरे को मारते-पीटते हैं, यहां तक कि बेल्ट का भी इस्तेमाल किया जाता है। मौके पर मौजूद अन्य युवक ने भी झगड़े में दखल दिया।

भीड़ ने कराया शांत
सड़क पर हंगामा होते देख राहगीर और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। घटना के बाद सभी लोग वहां से चले गए।

पुलिस को नहीं मिली शिकायत
फिलहाल इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। संबंधित युवकों और महिला का भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की चर्चा जरूर हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static