भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त, बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन पर पार्टी ने जताया भरोसा

punjabkesari.in Sunday, Dec 14, 2025 - 06:34 PM (IST)

यूपी डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इसकी जानकारी दी।

 


PunjabKesari


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा, "भाजपा के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को तत्काल प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।" भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने नबीन को इस पद के लिए चुना है।

केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि विश्व के सबसे बड़े दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सदस्य से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव जिस आपसी समन्वय से होता है, वह दुनिया के लिए अकल्पनीय है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static