UP के इस जिले में मनाया गया बकरियों का बर्थडे! कार्ड बंटे... 200 लोगों की दावत, DJ पर थिरके लोग, ''स्वीटी'' और ''मोनिका'' के लिए हुई भव्य पार्टी

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 05:31 PM (IST)

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक पशुपालक ने अपनी दो बकरियों का 'जन्मदिन' धूमधाम से मनाया। 'स्वीटी' और 'मोनिका' का जन्मदिन कोई साधारण आयोजन नहीं था बल्कि इसमें पूरे रीति—रिवाज, भक्ति और भव्यता का संगम देखने को मिला। इस आयोजन की क्षेत्र में खासी चर्चा है। इसका वीडियो भी मौजूद है। स्थानीय निवासी सोनू ने बताया कि सदर तहसील के गौरा डांडा गांव में रहने वाले पशुपालक लालाराम श्रीवास्तव ने बाकायदा निमंत्रण पत्र छपवाकर ग्रामीणों को आमंत्रित किया था। 

रविवार की रात जश्न की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों से हुई, जिसमें रामायण और भागवत का पाठ किया गया। बकरियों को नहलाकर फूल मालाएं और नए 'वस्त्र' धारण कराये गये। उन्हें 'बर्थ डे कैप' पहनायी गयी और परम्परागत तरीके से केक भी काटा गया। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, लालाराम ने आयोजन में कोई कमी नहीं रखी। बाकायदा डीजे का इंतजाम किया गया जिसकी धुनों पर गांव के बच्चे, युवा और बुजुर्ग जमकर थिरके। करीब 200 लोगों के लिए शानदार दावत का इंतजाम भी था। लालाराम का कहना है कि स्वीटी और मोनिका उनके परिवार का हिस्सा हैं, इसीलिये उनका जन्मदिन भी उतने ही खास तरीके से मनाया गया है। 

यह भी पढ़ें : UP में महाधोखा! विदाई से पहले खुला दूल्हे का ऐसा राज, सच्चाई जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन, शादी में पहुंचे किन्नर अपने साथ ले गए.... 

Barabanki News : बाराबंकी जिले में कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम और सन्नाटे में बदल गईं जब विदाई की तैयारी के बीच दूल्हे के 'किन्नर' होने का सनसनीखेज खुलासा हो गया। सात फेरे और विवाह की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं लेकिन विदाई से ठीक पहले पहुंचे किन्नरों ने ऐसी सच्चाई सामने रखी कि हर कोई दंग रह गया। चार बहनों में दूसरे नंबर की बेटी के भविष्य के साथ हुए इस धोखे के बाद बाराती चुपके से खिसक गए और बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा.... पढ़ें पूरी खबर ..... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static