BJP MLA का भतीजा लापता: SRMS मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में मिले मोबाइल-लैपटॉप, तलाश में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 07:32 AM (IST)

Bareilly News: मीरगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक डीसी वर्मा का 24 वर्षीय भतीजा श्री राममूर्ति स्मारक (SRMS) मेडिकल कॉलेज से लापता हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मंदिर जाने का कहकर निकला, कमरे में मिले गैजेट्स
पुलिस अधिकारियों के अनुसार विधायक का भतीजा अंकित एसआरएमएस में एम. फार्मा अंतिम वर्ष का छात्र है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, वह बीते गुरुवार शाम करीब 7 बजे छात्रावास से मंदिर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि अंकित अपना मोबाइल फोन और लैपटॉप कमरे में ही छोड़ गया, जिससे संपर्क नहीं हो पा रहा।

CCTV फुटेज और पुलिस की जांच तेज
भोजीपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजीव कुमार ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर उसकी तलाश के लिए कई टीम गठित की गई हैं। पुलिस ने कॉलेज व आसपास के सीसीटीवी खंगाले हैं। शुरुआती फुटेज में अंकित छात्रावास से निकलकर नैनीताल रोड की ओर जाता दिखा है। इसके बाद कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अंकित के सहपाठियों, वार्डन और छात्रों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि छात्र किसी तनाव में तो नहीं था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static