UPPSC and UPSSSC: विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को CM Yogi ने बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- स्पष्ट नीति हो तो परिणाम आने में देर नहीं लगती

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 01:20 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में UPPSC और UPSSSC द्वारा विभिन्न विभागों के लिए नवचयनित अभ्यर्थियों को CM Yogi Adityanath ने नियुक्ति-पत्र वितरण  किया।

PunjabKesari

उसके बाद सीएम योगी ने कार्यक्रम में उपस्थित अभ्यर्थियों को संबांधित किया। सीएम योगी ने कहा कि आपने पूरी प्रक्रिया में देखा होगा कि, आपको कहीं सिफारिश कराने की नौबत नही आई होगी।

 

UPPSC एवं UPSSSC द्वारा विभिन्न विभागों हेतु चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने देखा होगा जैसे ही यह विज्ञापन निकला होगा, आवेदन किया होगा, परीक्षा परिणाम आने तक किसी भी स्तर पर किसी भी तरह की सिफारिश, या कोई अनैतिक कार्य की कोई गुंजाइश नहीं थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नियत साफ हो, स्पष्ट नीति हो तो परिणाम आने में देर नही लगती, वहीं परिणाम है कि आज आपको नियुक्ति पत्र आज आपको मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static