CM योगी ने भाजपा नेता अपर्णा यादव के पहुंचे आवास, Prateek Yadav को अंतिम श्रद्धांजलि दी

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 05:29 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतीक यादव के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। सीएम ने प्रतीक के पार्थीव शरीर पर पुष्प अर्पति कर अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा के अन्य नेता मौके पर मौजूद रहें। 

PunjabKesari

आप को बता दें कि बुधवार सुबह करीब छह बजे प्रतीक यादव की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, 'जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी। हाटर् भी रुक चुका था।' डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हालांकि प्रतीक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि फेफड़ों में भारी मात्रा में रक्त के थक्के जमने के कारण हृदय-श्वसन गति रुक ​​गई। पूरे हृदय, फेफड़ों में जमा रक्त के थक्कों को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए फॉर्मेलिन में संरक्षित किया गया है।  रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर पर चोट के जो निशान मिले हैं वह मौके पहले के हैं। फिलहाल मौत  प्रतीक की मौत से यादव परिवार एंव राजनीति में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर किया जाएगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static