अमेठी में करंट लगने से 2 किसानों की दर्दनाक मौत, खेत में सिंचाई करते समय हुआ हादसा, एक को बचाने में दूसरे की गई जान

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 01:10 PM (IST)

Amethi News : अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव में खेत की विद्युत बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रामबोध यादव (58) और हीरालाल (50) बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे खेत में गए थे तभी वे खेत की विद्युत बाड़ के करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। 

ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जगदीशपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि परिजन फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं, इसलिए अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। 

यह भी पढ़ें : लखनऊ में 17 साल की छात्रा ने दी जान, NEET एग्जाम कैंसिल होने से डिप्रेशन में थी सुहानी, री-एग्जाम से पहले उठाया खौफनाक कदम 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। नीट की पुन:परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है। पुलिस के अनुसार, छात्रा की पहचान सुहानी यादव (17) के रूप में हुई है। बाजार खाला थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि सुहानी का परिवार मूलरूप से बिहार के पटना का रहने वाला है। उसके पिता रणजीत यादव रेलवे में 'टीटी' हैं और परिवार ऐशबाग रेलवे कॉलोनी में रहता है ... पढ़ें पूरी खबर ... 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static