कौशांबी में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत, खेलते समय हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम
punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 12:35 PM (IST)
कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बालू भंडारण के लिए बनाए गए डंप से पानी की निकासी के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में हुई, जहां बालू ठेकेदारों की ओर से बालू भंडारण के लिए बनाए गए डंप से पानी की निकासी के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को हुई बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था, जिसमें बृहस्पतिवार को खेलने और नहाने के दौरान दीपांशु (9) और आदित्य (7) की डूबने से मौत हो गई। उसने बताया कि मृतक बच्चे आपस में चचेरे भाई थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीन ने दोनों बच्चों के शव बाहर निकलवाए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि मामले में परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें : लखनऊ में 17 साल की छात्रा ने दी जान, NEET एग्जाम कैंसिल होने से डिप्रेशन में थी सुहानी, री-एग्जाम से पहले उठाया खौफनाक कदम
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। नीट की पुन:परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है। पुलिस के अनुसार, छात्रा की पहचान सुहानी यादव (17) के रूप में हुई है। बाजार खाला थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि सुहानी का परिवार मूलरूप से बिहार के पटना का रहने वाला है। उसके पिता रणजीत यादव रेलवे में 'टीटी' हैं और परिवार ऐशबाग रेलवे कॉलोनी में रहता है ... पढ़ें पूरी खबर ...

