नहर पुल के पास पसरा मातम: 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया DJ पिकअप, 2 की मौके पर ही मौ/त

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 03:45 PM (IST)

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक डीजे वाहन में करंट उतर गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य झुलसकर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:- खाना खाने के बाद कमरे में गए और... रिटायर्ड दारोगा ने खुद को मारी गोली, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि थानगांव थाना क्षेत्र के राजापुर गांव से एक डीजे वाहन गुजर रहा था। नहर पुल के पास पहुंचने पर वाहन का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया, जिससे पूरे वाहन में करंट दौड़ गया। इस हादसे में गुड्डू यादव निवासी सिपतपुर तथा संतोष निवासी पासीनपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:- UP से असम तक पहुंची मदद की गूंज: नोएडा कालीबाड़ी ने भेजे साड़ियां-शॉल, Air India Express ने मुफ्त में पहुंचाई राहत सामग्री

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही थानगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया तथा भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static