खेत गई नाबालिग से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी... आरोपी की पहचान उजागर

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 02:19 PM (IST)

Hathras News: हाथरस जिले के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने नाबालिग किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक गांव का ही है और गुरुवार की शाम उसने घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें:- बांदा में Mobile रीसायकल करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़: साइबर ठगों को फोन बेचने वाले 9 गिरफ्तार, 88 मोबाइल बरामद

पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग पीड़िता के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी खेत गई थी और तभी वहां पहुंचे गांव के ही 20 साल के युवक ने उसकी बेटी को खेत में पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। लड़की ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:- सूझबूझ ने बचा ली जिंदगी! Noida में आग की लपटों में घिरी चलती कार, जलकर राख होने से पहले चालक ने लगाई छलांग

परिजन मुरसान कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मुरसान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static