झांसी में ‘प्यार या साजिश’?… 55 वर्षीय ग्राम प्रधान के साथ फरार हुई विवाहित, पति को लगा गई लाखों का चूना

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 07:57 PM (IST)

झांसी: प्यार की राह में रिश्तों की दीवारें तोड़कर 25 साल की एक विवाहित महिला 55 वर्षीय ग्राम प्रधान के साथ फरार हो गई और पति को लाखों रुपए का चूना लगा गई। इस घटना ने पूरे गांव में हलचल मचा दी है और हर जुबान पर अब इसी रिश्ते की चर्चा है।

दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र में एक 22 वर्षीय विवाहित महिला अपने से काफी अधिक उम्र के (55 वर्षीय) प्रधान के साथ अचानक लापता हो गई। इस घटना ने तब और गंभीर रूप ले लिया, जब महिला के पति ने आरोप लगाया कि पत्नी जाते समय घर में रखी नकदी और जेवर भी साथ ले गई, जिससे उसे आर्थिक झटका लगा है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?
शिवगंज मोहल्ले के रहने वाले युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2024 में हुई थी और शुरुआत में सब कुछ सामान्य था। लेकिन कुछ समय बाद गांव के एक वरिष्ठ व्यक्ति का घर में आना-जाना बढ़ने लगा, जिसके चलते परिवार में तनाव पैदा हो गया। आरोप है कि धीरे-धीरे यह नजदीकियां विवाद की वजह बन गईं और पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ गई।

नकदी और जेवर लेकर गायब
शिकायत के अनुसार, 29 अप्रैल की शाम महिला घर से अचानक गायब हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे एक व्यक्ति के साथ जाते हुए देखने का दावा किया है। परिजनों का कहना है कि घर में रखी करीब 2.40 लाख रुपये की नकदी और कीमती जेवर भी साथ ले जाए गए हैं।

 पुलिस की कार्रवाई
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और दोनों की तलाश जारी है।पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सभी पहलुओं पर गौर किया जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में चर्चा तेज
घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे निजी संबंधों का मामला बता रहे हैं, तो कुछ इसे विश्वासघात और योजना के तहत की गई घटना मान रहे हैं। फिलहाल, पुलिस की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं और मामले के खुलासे का इंतजार किया जा रहा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static