इंडी गठबंधन की नारी विरोधी मानसिकता उजागर... विधेयक फेल होने पर CM योगी का तीखा हमला, बोले- ''यह लोकतंत्र का काला अध्याय''
punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 11:58 AM (IST)
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026 के पारित नहीं हो पाने पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के लिए जरूरी संविधान संशोधन विधेयक को पारित ना होने देना कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन की नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
आज भारत के महान लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय जुड़ गया।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 17, 2026
विपक्ष द्वारा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को पारित न होने देना 'भारत माता' के सम्मान पर आघात है। देश की समूची मातृशक्ति के साथ धोखा है। उनके लोकतांत्रिक अधिकार का हरण है।
कांग्रेस के…
मिली जानकारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार मध्यरात्रि को अपने आधिकारिक 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि आज भारत के महान लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय जुड़ गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरूरी संविधान संशोधन विधेयक को पारित ना होने देना भारत माता के सम्मान पर आघात है। देश की समूची मातृशक्ति के साथ धोखा है। उनके लोकतांत्रिक अधिकार का हरण है।
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन ने अपनी नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाया है।' उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति सब देख और समझ रही है। वह इस छल एवं अन्याय को याद रखेगी तथा समय आने पर इसका उत्तर भी देगी। इसी पोस्ट में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मातृशक्ति के सम्मान, गरिमा और अधिकारों की रक्षा तथा उनके सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

