ना लूट, ना तोड़फोड़... फिर हाथ बांधकर क्यों की गई 65 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या? Police के सामने उलझी कत्ल की गुत्थी

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 09:58 AM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके निशातगंज में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जहां सचिवालय से रिटायर्ड 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, निर्मला देवी, की उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। मृतका का शव कमरे में मिला, जिसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया है।

घर के अंदर खूनी मंजर, हाथ बांधकर दी मौत
वारदात की सूचना डायल 112 के जरिए महानगर पुलिस को मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो निर्मला देवी का शव फर्श पर पड़ा था। मृतका के दोनों हाथ बंधे हुए थे और गले पर गला घोंटने के गहरे निशान मिले हैं। डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर के मुताबिक, शुरुआती जांच में घर के अंदर लूटपाट का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, जिससे मामला रंजिश या करीबी की साजिश की ओर इशारा कर रहा है।

डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हमलावरों के आने-जाने का समय पता चल सके।

शक के घेरे में किराएदार
निर्मला देवी अपने बेटे और बहू के साथ निशातगंज स्थित घर में रहती थीं। उनके पति का दो साल पहले निधन हो चुका है। घर की दूसरी मंजिल पर कुछ किराएदार रहते हैं। पुलिस ने शक के आधार पर राजन नाम के एक किराएदार को हिरासत में लिया है और उससे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static