मेरठ में लापता युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: मुख्य आरोपी अंकुश गिरफ्तार, जंगल में मिला था शव

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 09:54 AM (IST)

Meerut Murder Case Unfolded : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के टीपीनगर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडे ने मंगलवार को इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी साझा की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडे ने बताया कि 16 मई को किरोट गांव निवासी युवती के पिता ने टीपीनगर थाने में बेटी के गुमशुदा होने की सूचना दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। 17 मई को युवती का शव रोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम उपसिया के जंगल से बरामद हुआ। 

यह भी पढ़ें: Train Accident in Rishikesh: शंटिंग के दौरान अचानक बिना ड्राइवर पटरी पर दौड़ने लगी ट्रेन, मचा हड़कंप

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कल्याणपुर गांव निवासी अंकुश कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर टीपीनगर पुलिस ने आरोपी अंकुश कुमार (23) को कदम्बा रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने युवती की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News

static