दरिंदगी: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती और भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा, सरेआम आरोपी को छुड़ा ले गए परिजन

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 09:59 AM (IST)

Bhadohi News: भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी के परिजनों ने युवती और उसके 2 भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, युवती शनिवार की शाम थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर बसंतपुर गांव निवासी आशीष, गोली, राजेश, मेहिलाल, सनी और छोटेलाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 191(2), 351(3), 352, 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें:- संभल हिंसा मामला: कोर्ट में पूर्व CO अनुज चौधरी की गवाही- '24 नवंबर के हिंसक प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने नहीं चलाई थी गोली'

औराई के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 14 मई की शाम युवती घर के दरवाजे पर बंधी भैंसों को दूसरी जगह बांधने गई थी, तभी आशीष ने उसे जबरन पकड़कर सुनसान जगह ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और अश्लील हरकत कर लज्जा भंग करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि युवती के रोने-चिल्लाने पर परिजन और 2 भाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने आशीष को दौड़ाकर पकड़ लिया। 

ये भी पढ़ें:- सिरफिरे की हैवानियत: शादी से इनकार करने पर सोते हुए परिवार पर फेंका तेजाब, पति-पत्नी और 2 बच्चे झुलसे

आरोप है कि इसके बाद आशीष के पक्ष के 5 लोग लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए युवती व दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमलावर आशीष को छुड़ाकर ले गए। उन्होंने कहा कि तीनों घायलों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया। पुलिस ने कहा कि आरोपी पहले भी युवती से राह चलते छेड़छाड़ कर चुका है, जिसकी शिकायत युवती के पिता ने उसके परिजनों से की थी। लोकलाज के चलते युवती पहले थाने नहीं आई। एसएचओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static