बेटी के सामने मां का बेरहमी से क/त्ल, दामाद ने कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन... गैर धर्म के युवक से लव मैरिज का विरोध बन गया काल, 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 06:28 PM (IST)

Banda News : बांदा जिले के बिसंडा क्षेत्र में एक महिला की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या करने के आरोप में एक युवक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने रविवार को बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में शनिवार की रात करीब 10 बजे लवकुश वर्मा (24), उसके चाचा छोटेलाल और सहयोगी सत्तू ने कुल्हाड़ी से हमलाकर बानो खातून (45) नामक महिला की हत्या कर दी। 

सिंह ने बताया कि खातून की हत्या उसकी बेटी आलिया (24) के सामने की गयी। उन्होंने बताया कि आलिया तथा लवकुश ने प्रेम विवाह किया था और खातून इसका विरोध कर रही थी। सीओ ने बताया कि आलिया की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्जकर लवकुश वर्मा, उसके चाचा छोटेलाल और सत्तू को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि खातून की बेटी आलिया ने करीब 10 माह पहले गांव के ही रहने वाले अनुसूचित वर्ग के युवक लवकुश वर्मा से प्रेम विवाह किया था, जिसका खातून विरोध कर रही थी। सिंह ने बताया कि इस समय आलिया और लवकुश के बीच भी अनबन थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static