शादी से लौट रहे 3 दोस्तों पर काल बनकर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक, 2 की मौके पर  दर्दनाक मौ''त, एक जिंदगी की जंग लड़ रहा

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 11:30 AM (IST)

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के बिलारी क्षेत्र में देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बिलारी थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमनगर सहसपुर स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद तीन दोस्त एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। गुरुवार देर शाम करीब 9:45 बजे कर्बला मोड़ के पास उनकी बाइक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। 

हादसे में संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र निवासी अजब सिंह (35), नेम सिंह (40) और बेहटा खास निवासी अवधेश (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने अजब सिंह और नेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवधेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। 

यह भी पढ़ें : UP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने एकाएक बदल डाले 20 IAS अफसर, देखें ट्रांसफर की पूरी लिस्ट 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 20 अधिकारियों का तबादला कर दिया। सरकार ने चिकित्सा शिक्षा, निबंधन, संस्कृति, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास, राजस्व और ग्रामीण विकास समेत कई अहम विभागों में नई तैनातियां की हैं। इसके साथ ही कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) भी बदले गए हैं.... पढ़ें पूरी खबर...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static