24 घंटे में 3 कत्ल करने वाला सिरफिरा फौजी एनकाउंटर में ढेर, अस्पताल में घुसकर महिला को मारी थी गोली

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 11:14 AM (IST)

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में 24 घंटे के भीतर 3 लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले एक सिरफिरे को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो वर्ष 2021 में सेना से बर्खास्त किया गया था। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 10 मई को डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर जिले के जमानिया निवासी मंगरू की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 11 मई की रात करीब 2 बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक अन्य यात्री की भी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें:- इलाज के बहाने अस्पताल पहुंचा और महिला को बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट, चंदौली में मर्डर के बाद मचा हड़कंप

इसी क्रम में बीते सोमवार सुबह थाना अलीनगर क्षेत्र स्थित जीवक अस्पताल में भर्ती लछमिना नामक महिला को भी आरोपी ने सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी बिना किसी उकसावे के महिला को गोली मारते हुए दिखाई दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें:- Bhadohi में 3 साल बाद मिला इंसाफ, 9 दोषियों को उम्रकैद... जमीन विवाद में ली थी चचेरे भाई की जान

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह निवासी अमृतसर, पंजाब बताया। पुलिस के अनुसार वह वर्ष 2021 में सेना से सिपाही पद से हटाया गया था। बाद में वह बिहार के आरा जिले में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने पहुंचा था, लेकिन शराब की लत के कारण कुछ ही दिनों में नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद वह मानसिक रूप से विचलित और आक्रोशित रहने लगा।

ये भी पढ़ें:- घर के क्लेश से तंग आकर माता-पिता ने ही दी बेटे की सुपारी, जेवर गिरवी रखकर जुटाए हत्या के पैसे

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 9 मई से विभिन्न ट्रेनों में यात्रा करते हुए प्रयागराज और चंदौली क्षेत्र में घूमना शुरू किया और पूरी तरह से रैंडम तरीके से निर्दोष लोगों को निशाना बनाकर हत्याएं कीं। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और लोकेशन हिस्ट्री के आधार पर तीनों घटनाओं में उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थलों के पुनर्निर्माण के लिए मुगलसराय रेलवे स्टेशन और बाद में सकलडीहा क्षेत्र में उस स्थान पर ले जाया, जहां पहली हत्या के बाद वह फरार हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसके बाद थाना अलीनगर, सकलडीहा पुलिस, एसओजी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने कॉम्बिंग अभियान चलाया।

ये भी पढ़ें:- मंडप में मेडिकल टेस्ट की मांग... शादी की रस्मों के बीच अचानक बिगड़ी तबीयत, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

पुलिस के अनुसार कॉम्बिंग के दौरान आरोपी ने दोबारा फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस कार्रवाई में उसके सीने में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रिवॉल्वर, जीवित कारतूस, 3 खोखा कारतूस तथा बैरल काटकर छोटी की गई डबल बैरल गन (डीबीबीएल) बरामद की है। पुलिस के अनुसार डीबीबीएल का लाइसेंस भी मिला है तथा रिवॉल्वर भी प्रथम द्दष्टया लाइसेंसी प्रतीत हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static