मामूली कहासुनी और मर्डर: पड़ोसी को गोली मारकर 2 आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित
punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 10:24 AM (IST)
Noida News: नोएडा की एक कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद 2 लोगों ने अपने पड़ोसी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित रॉयल सिटी कॉलोनी में हुई। मृतक की पहचान जीवन किशोर (50) के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जीवन किशोर का अपने पड़ोसी विशाल कश्यप और विक्की के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद विशाल कश्यप और विक्की ने कथित तौर पर जीवन किशोर को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीम गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

