राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबीयत, लखनऊ मेदांता में हुए भर्ती... डॉक्टरों ने बताया क्या है परेशानी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 02:08 PM (IST)

Lucknow News: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संत महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेदांता के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में तकलीफ और लंग्स में इंफेक्शन की वजह से भर्ती किया गया है। उनका सही उपचार किया जा रहा है और जल्द ही मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। 88 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत इससे पहले जनवरी 2026 में भी खराब हुई थी। तब भी उन्हें लखनऊ मेदांता में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वे स्वस्थ हो गए थे। उस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे थे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

ये भी पढ़ें:- राम मंदिर से चोरी करने वालों को होगा कैंसर, दर्दनाक मौत मरेंगे आरोपी...' BJP विधायक अनिल सिंह का वीडियो वायरल

गौरतलब है कि महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन से शुरुआती दिनों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया । कोटर्-कचहरी से लेकर सड़क आंदोलन तक और संत-समाज को एकजुट करने में उनकी अग्रणी भूमिका रही। मणिराम दास छावनी के महंत के रूप में उन्होंने सैकड़ों साधुओं को संगठित किया। राम मंदिर भूमि पूजन, निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी वे मौजूद रहे और प्रमुख योगदान दिया। बढ़ती उम्र के चलते पहले भी कई बार उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। देशभर के संत-समाज और रामभक्त उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static