UP में बड़ी सुरक्षा चूक: RSS प्रमुख मोहन भागवत की शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव... सुरक्षित, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 06:30 AM (IST)
Firozabad News: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद स्टेशन के समीप पेमेश्वरगेट पुल के पास गुरुवार की शाम लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच पर अज्ञात व्यक्ति ने पथराव किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे। भागवत सुरक्षित हैं। यह घटना इटावा टूंडला रेल खंड पर हुई।
अफसरों सहित भारी पुलिस बल ने खंगाले CCTV, जांच शुरू
मिली जानकारी के मुताबिक, शताब्दी एक्सप्रेस के कोच पर शाम 7:45 बजे पत्थर फेंके जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लागहें, पुलिस अधीक्षक (रेलवे) अनिल झा, पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी खंगाले। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भागवत इस ट्रेन में कानपुर से यात्रा कर रहे थे और वह ई1 कोच में सवार थे। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

