UP का शिक्षक बना हैवान! कक्षा 3 के दो छात्रों को दी यातनाएं, धूप में बिना कपड़ों के मुर्गा बनाकर कैंपस में घुमाया, फिर पाइप से पीटा

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 12:24 PM (IST)

Mathura News : मथुरा जिले के एक निजी स्कूल में एक शिक्षक ने कम से कम दो बच्चों को कथित तौर पर शारीरिक दंड दिया, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। गोवर्धन निवासी नीरज ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की कि गोवर्धन के श्री बृजधाम पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ रहे उनके बेटे विवेक को प्रश्नों का उत्तर देने में विफल रहने के बाद सुरेंद्र नामक शिक्षक ने दंडित किया था। 

नीरज ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने विवेक समेत दो बच्चों को धूप में खड़ा किया, मुर्गा बनाया, निर्वस्त्र किया और उन्हें उसी स्थिति में बैठने और चलने के लिए मजबूर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक ने प्लास्टिक पाइप से बच्चों को पीटा भी। नीरज ने यह भी आरोप लगाया कि उसके भतीजे दीपांशु को भी यही सजा दी गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने मीडिया को बताया कि घटना के संबंध में एक नोटिस दिया गया है और जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। 

यह भी पढ़ें : फिर शोक में डूबी इंडस्ट्री, दिग्गज एक्ट्रेस का 87 साल की उम्र में निधन, 60-70 के दशक में अपनी अदाओं से लोगों को बनाया था दीवाना 

UP Desk : हॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जिल कर्जन के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 60 और 70 के दशक में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाली जिल कर्जन ने 87 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की पुष्टि उनके करीबी मित्र पीट सिम्स ने की है। बताया गया कि उन्होंने पिछले महीने स्पेन स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके जाने से हॉलीवुड की एक यादगार पीढ़ी का अहम चेहरा हमेशा के लिए खो गया है... पढ़ें पूरी खबर... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static