Muzaffarnagar News: मेंहदी लगाकर दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार, लेकिन नहीं आई बारात.... वजह जान रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 12:41 PM (IST)

(अमित कुमार) Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां शादी के जोड़े में सजधज कर तैयार हुई दुल्हन दूल्हे का बेसब्री से इंतजार करती रही, लेकिन शाम होने पर भी जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर नहीं पहुंचा तो शादी की खुशियों में मातम छा गया। दुल्हन व उसके परिजन शाम तक बारात का इंतजार करते रहे। लेकिन रात तक भी चौखट पर बारात नहीं आई तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई। खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। दरअसल दूल्हे ने शादी में क्रेटा कार की डिमांड पूरी ना होने पर शादी से इंकार कर दिया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के रसूलपुर दभेदी का है। जहां मोहम्मद याकूब की बेटी  की शादी थी। चितौड़ा निवासी अमीर आलम के साथ शादी होनी थी, लेकिन शादी के आखिरी समय में दूल्हे व उसके परिजनों ने बारात लाने से इंकार कर दिया। जब लड़की वालों को इस बात की खबर लगी तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई। लाखों का खर्च, खाना, सजावट, टेंट और मेहमान सब धरे रह गए।

दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष पर लगाए ये आरोप
आपको बता दें कि लड़की पक्ष का आरोप है कि दूल्हे ने दहेज में क्रेटा कार मांगी थी लेकिन लड़की के घर वालों ने वेगनार खरीद ली थी। इसी से नाराज़ दूल्हे ने शादी से साफ इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि शादी से पहले ही शादी का बाकी सब सामान दूल्हे के घर भिजवा दिया गया था और अब बारात आनी थी। मगर आखिरी समय में  दूल्हे पक्ष ने बारात लाने से मना कर दिया गया। जिससे खुशी का माहौल गम में बदल गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static