बार-बार ससुराल आता था दामाद, दुल्हन नहीं उसकी मां से हुआ प्यार... अब शादी से पहले दूल्हे संग सास फरार
punjabkesari.in Tuesday, Apr 08, 2025 - 02:10 PM (IST)

Aligarh News: एक मां के लिए उसकी बेटी की शादी का आयोजन एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य होता है। जब से बेटी का जन्म होता है, मां उसकी शादी की तैयारियों में जुट जाती है। गहनों से लेकर पैसे तक बचाए जाते हैं ताकि शादी में बेटी को कोई परेशानी ना हो। लेकिन अब कलियुग में ऐसी घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं, जो हैरान करने वाली हैं। ऐसा ही एक मामला अलीगढ़ से सामने आया है।
जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मडराक थाने की एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई है, जबकि उसकी बेटी की शादी केवल 9 दिन दूर थी। बताया जा रहा है कि दामाद का दिल अपनी सास पर आ गया था, और दोनों ने मिलकर भागने की योजना बनाई। भागने से पहले महिला ने अपनी बेटी की शादी के लिए बनवाए गए गहने और जमा किए पैसे भी गायब कर दिए। अब परिजनों ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है।
सास और दामाद के बीच में चल रहा था प्रेम-प्रसंग
बताया जा रहा है कि महिला ने खुद अपनी बेटी की शादी की तैयारी की थी। शादी के बाद दामाद घर आने लगा था। सभी को लगता था कि दामाद और सास शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं, लेकिन असल में दोनों के बीच एक प्रेम प्रसंग चल रहा था। दामाद ने हाल ही में अपनी सास को एक मोबाइल भी गिफ्ट किया था, जिसे सबने सामान्य समझा। लेकिन असलियत में कुछ और ही हो रहा था।
मां ने ही उजाड़ दिया बेटी का घर
लड़की की शादी 16 अप्रैल को होने वाली थी और शादी के कार्ड भी बांट दिए गए थे। इसी बीच, दामाद ने अपनी सास के साथ शॉपिंग करने का बहाना बनाया और दोनों घर से निकल गए। थोड़ी देर बाद दोनों का फोन बंद हो गया। जब लड़की के पिता को शक हुआ, तो उन्होंने अलमारी चेक की। उन्हें पता चला कि शादी के गहने और कैश गायब हैं। तब जाकर उन्हें पूरा माजरा समझ में आया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।