जमीन पर गिरी बिजली की तार बनी काल! देवरिया में करंट से 3 की मौत, 5 झुलसे... चीखों से दहला इलाका

punjabkesari.in Saturday, May 24, 2025 - 07:35 AM (IST)

Deoria News: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई तथा 5 लोग झुलस कर घायल हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि गांव जनुआ में शाम एक व्यक्ति का टीन शेड लग रहा था तथा उसे उठाने के लिए गांव के कुछ लोग सहयोग कर रहे थे तभी शेड के बिजली के तार के संपर्क में आने से करंट उतर गया।

करंट की चपेट में आए 8 लोग, 3 की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि 8 लोग करंट लगने से झुलस गए जिनमें से 3 की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि झुलसकर घायल हुए अन्य लोगों में से 3 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि 2 लोगों का उपचार देवरिया मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

मारे गए 3 युवकों में एक था सेना का जवान, शादी में छुट्टी लेकर आया था घर
सलेमपुर उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि मृतकों की पहचान मोनू पांडेय (28), पवन कुशवाहा (18) और शिवम पांडेय (22) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वेद प्रकाश पांडेय (22), अजय रजत (22), जय शंकर शर्मा (25), त्रिभुवन पांडेय (45) और कृष्ण मुरारी पांडेय (50) झुलसकर घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक मोनू सेना का जवान था जो बहन की शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static