पहले हुआ प्यार फिर गांव में लाते ही 20 हजार में कर दिया Girlfriend का दो बार सौदा, जैसे ही पत्नी को...
punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 11:21 AM (IST)
UP News : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। छत्तीसगढ़ में मजदूरी के दौरान प्रेम संबंध में बंधी महिला को आरोपी युवक उत्तर प्रदेश में अपने गांव ले आया। घर में पत्नी के भारी विरोध के बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका का ही सौदा कर दिया और उसे दो बार अलग-अलग लोगों के हाथों बेच दिया। वहीं मामले की भनक लगते ही पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल रेस्क्यू कर लिया और मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला विनय छत्तीसगढ़ की एक लोहे की फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वहां उसकी मुलाकात पीड़िता से हुई और दोनों में प्रेम संबंध बन गए। विनय महिला को अपने गांव ले आया लेकिन पत्नी को भनक लगते ही घर में तीखा विवाद शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें: House crane collapse: कुर्ला में रिहायशी इमारत पर गिरी पोकलेन क्रेन, मची अफरा-तफरी
पत्नी के विरोध से बचने के लिए आरोपी विनय ने बिचौलिए उदित की मदद से महिला को रामभवन नाम के व्यक्ति को 20 हजार रुपये में बेच दिया। जब रामभवन से सौदे की पूरी रकम नहीं मिली तो आरोपियों ने महिला को फिर से गरीबदास नाम के दूसरे व्यक्ति के हाथों दोबारा बेच दिया।
Human Trafficking के इस घिनौने सौदे की भनक लगते ही किसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी। खबर मिलते ही स्थानीय बदौसा थाना पुलिस और AHTU की संयुक्त टीम हरकत में आई और पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने और अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद उसे सुरक्षा के लिहाज से वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।
यह भी पढ़ें: Aston Martin Accident: बिजनेसमैन और सांसद के बेटे ने तेज रफ्तार कार से 26 वर्षीय महिला को कुचला, केस दर्ज
वहीं मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय, बिचौलिए उदित और महिला को खरीदने वाले रामभवन तथा गरीबदास चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसके बाद इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई।

