यूपी–जापान साझेदारी को नई उड़ान, अगस्त में 200 जापानी सीईओ संग आएंगे यामानाशी के गवर्नर

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 07:56 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश और जापान के बीच औद्योगिक एवं स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को लेकर एक ऐतिहासिक पहल सामने आई है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के हालिया जापान दौरे के दौरान यामानाशी प्रांत के साथ रणनीतिक साझेदारी पर सहमति बनी। इस दौरान यामानाशी के गवर्नर ने अगस्त माह में 200 जापानी सीईओ के प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तर प्रदेश आने का प्रस्ताव रखा, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

PunjabKesari

एमओयू पर सीएम योगी ने किए हस्ताक्ष
दोनों पक्षों के बीच उद्योग, पर्यटन, कौशल विकास और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू में विशेष रूप से ग्रीन हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा नवाचार और तकनीकी आदान-प्रदान को प्राथमिकता दी गई है।

PunjabKesari
आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आईआईटी को ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह पहल ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम होगी और प्रधानमंत्री Narendra Modi के आत्मनिर्भर भारत के विजन को मजबूती देगी।

PunjabKesari

बडे पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर 
उन्होंने कहा कि प्रदेश ‘स्केल, स्किल और स्पीड’ के मॉडल पर आगे बढ़ रहा है। बेहतर कानून-व्यवस्था, सुदृढ़ आधारभूत संरचना और निवेश अनुकूल माहौल के कारण वैश्विक निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। ‘इन्वेस्ट यूपी’ की जापान डेस्क के माध्यम से जापानी निवेशकों को विशेष सहायता दी जा रही है। वहीं यीडा क्षेत्र में प्रस्तावित जापान इंडस्ट्रियल टाउनशिप जापानी कंपनियों के लिए समर्पित औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित की जा रही है, जिससे बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

PunjabKesari

दीर्घकालिक सहयोग का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने यामानाशी में हुए इस समझौते को विश्वास, पारदर्शिता और दीर्घकालिक सहयोग का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अगस्त में प्रस्तावित जापानी सीईओ प्रतिनिधिमंडल का दौरा उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूत बनाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static