मां ने ऑनलाइन मंगाए बर्तन, पैकेट खोला तो निकले सिर्फ स्टिकर... Video Viral हुआ तो लोग बोले- इतना भी मत भरोसा करो!

punjabkesari.in Friday, May 30, 2025 - 02:41 PM (IST)

Viral News: आज के समय में लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन कई बार बिना जानकारी के ऑर्डर करने से मजेदार हादसे भी हो जाते हैं। ऐसा ही एक मजेदार किस्सा सामने आया है दुबई से, जहां एक भारतीय महिला ने घर के लिए जरूरी बर्तन मंगवाए, लेकिन जब डिब्बा खोला तो उसमें बर्तन की जगह सिर्फ उनके स्टिकर निकले।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suchita Ojha (@suchiojha)

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मजेदार वाकये को महिला की बेटी सुचिता ओझा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए शेयर किया है। सुचिता का यूज़रनेम है @suchiojha और उन्होंने बताया कि उनकी मां को लगा था कि उन्होंने बहुत अच्छा सामान सस्ते में मंगवा लिया है। लेकिन जब पार्सल आया और खोला तो अंदर सिर्फ बर्तनों के स्टिकर थे – ना बर्तन, ना कोई और सामान!

बिना प्रोडक्ट डिटेल पढ़े कर दिया ऑर्डर
वीडियो में सुचिता ने बताया कि ये गलती प्रोडक्ट की डिटेल (विवरण) ध्यान से ना पढ़ने की वजह से हुई। वेबसाइट पर साफ-साफ लिखा था कि ये असली बर्तन नहीं, बल्कि उनके स्टिकर हैं। लेकिन उनकी मां ने सिर्फ तस्वीर और कीमत देखकर ऑर्डर कर दिया। ये किस्सा दिखाता है कि ऑनलाइन शॉपिंग करते समय हमें किसी भी प्रोडक्ट का डिस्क्रिप्शन ध्यान से जरूर पढ़ना चाहिए। वरना ऐसा ही धोखा हो सकता है, जैसा सुचिता की मां के साथ हुआ।

वीडियो हो गया वायरल, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर आया, तुरंत वायरल हो गया। लोग जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा – "ये तो प्रॉडक्ट डिस्क्रिप्शन की गलती नहीं, पढ़ने वाले की गलती है।" दूसरे ने कहा – "फोटो देखकर ही ऑर्डर कर दिया, अब तो हंसी रोकना मुश्किल है।" अधिकतर लोगों ने इस वीडियो को काफी फनी बताया और हंसने वाले इमोजी से कमेंट सेक्शन भर दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static