योगी फिर होंगे सीएम का चेहरा..., नितिन नवीन का दावा- यूपी में बीजेपी लगाएगी जीत की हैट्रिक

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 03:29 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी सभी राजनीतिक पार्टियां कर दी है। सपा ने पश्चिमी यूपी के दादरी से मिशन-2027 का आगाज किया, सत्ता का वनवास झेल रही बसपा और अपने वजूद बचाने के लिए ऐड़ी चोटी का कर रही है। यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि यूपी सीएम को लेकर कहा कि भाजपा का सीएम चेहरा पहले से साफ है। सीएम योगी ही उत्तर प्रदेश के फिर मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे।

सीएम योगी के चेहरे पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से कह रहे हैं योगी ही चेहरा होंगे। नितिन नवीन ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगा दी है और उनके ही चेहरे पर बीजेपी ने 2027 के विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. यूपी में सत्ता की हैट्रिक लगने की उम्मीद नितिन नवीन ने जताई है। इंटरव्यू के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में सीएम योगी और सीएम धामी ही चेहरा होंगे? क्योंकि वे हमारे मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में सरकार चला रहे हैं। आगे चुनाव निश्चित ही वही रहेंगे। यूपी के मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि पहले जिस यूपी को वसूली और अपराध के लिए जाना जाता था, उसी यूपी को आज बेहतर कानून व्यवस्था और एक्सप्रेसवे के लिए जाना जाता है।

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में वसूली, माफियागीरी आम बात थी लेकिन जब से उत्तर प्रदेश बीजेपी की सरकार बनी है प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। कास्ट के आधार पर भ्रमित किया जाता था. आज उसी उत्तर प्रदेश का विकास के लिए जाना जा रहा है, एक्सप्रेसवे के लिए जाना जा रहा है. लॉ एंड ऑर्डर के लिए जाना जा रहा है।

बीजेपी की लगेगी हैट्रिक
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि किसी प्रदेश की जनता सरकार से शिक्षा, चिकित्तसा, डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर की उम्मीद करती है। इस पर सीएम योगी के नेतुत्व में काम किया है। प्रदेश में प्रधानमंत्री अन्न योजना से लेकर पूरी तरह से सरकार की योजनाओं को एकदम नीचे पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही है। मैं मानता हूं कि आज उत्तर प्रदेश के कई शहर विकसित शहर के रूप में दिख रहे हैं।  उन्होंने कहा कि विपक्ष जमीन पर कहीं दिखाई नहीं दे रही है। रही बात सपा की तो उसे जनता नकार चुकी है। इससे स्पष्ट रूप से हम कह सकते हैं कि हम तीसरी बार सरकार बना कर हैट्रिक लगा सकते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static