शादी कर घर आया दूल्हा, आधी रात को हुआ लूट का शिकार... बुलंदशहर की दुल्हन के करतब सुन चौंक जाएंगे आप!

punjabkesari.in Sunday, May 25, 2025 - 02:11 PM (IST)

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से लुटेरी दुल्हन का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां अहार थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के नाम पर धोखा हुआ है। शादी की रात ही दुल्हन ने दूल्हे के घर का सारा जेवरात लेकर फरार हो गई। घर में हुई इस लूट से पूरा परिवार हक्का-बक्का रह गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

मामले की पूरी कहानी
मिली जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के अहार क्षेत्र के एक गांव में कैलाश नाम का दिव्यांग युवक रहता है। वह खेती-बाड़ी करके अपना गुजर-बसर करता है। काफी इंतजार के बाद उसकी शादी तय हुई थी। शादी के लिए कैलाश ने एक दलाल को 1.25 लाख रुपए नकद दिए थे। दलाल उसे सुल्तानपुर लेकर गया, जहां उसे पूजा नाम की लड़की से मिलवाया गया। पूजा और कैलाश की जयमाला सेमरी गांव में हुई, फिर सभी अहार लौट आए। शादी की रस्में शुक्रवार शाम को अवंतिका देवी मंदिर में परिजन और रिश्तेदारों की मौजूदगी में पूरी हुईं। शादी के बाद घर में दावत हुई और सभी सोने चले गए। पूजा भी परिजनों के साथ आंगन में सो गई।

आधी रात का धोखा
बताया जा रहा है कि आधे रात करीब 12 बजे पूजा उठी और घर में रखे सारे जेवरात लेकर फरार हो गई। जब परिवार के सदस्य सुबह 2 बजे उठे, तो पूजा घर में कहीं नहीं मिली। उन्होंने उसे ढूंढा, लेकिन वह घर या आस-पास कहीं नहीं मिली। तब तक पूजा सारे कीमती जेवरात और सामान लेकर भाग चुकी थी। सुबह कैलाश अपने परिवार के साथ थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताई।

फुफेरे भाई और दलाल पर शक
कैलाश ने बताया कि शादी का रिश्ता उसके फुफेरे भाई ने बताया था। यह भाई एक दलाल के जरिए सुल्तानपुर गया था। वहां राहुल नाम के एक व्यक्ति से उन्हें पूजा से मिलवाया गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पूजा, दलाल और राहुल की खोज शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी पकड़ने की कोशिश कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static