सुहागरात का टूटा सपना! खुशी-खुशी लाया दुल्हन, पान लेने घर से बाहर गया; वापस आया तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा, जीजा ने साली के साथ बिताई रात....
punjabkesari.in Wednesday, May 21, 2025 - 01:58 PM (IST)

हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के मंडप में सात फेरे लेने के बाद विदा होकर ससुराल आई दुल्हन को लेकर उसका जीजा भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दुल्हन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब घटना की एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
दुल्हन के लिए पान लेने निकल गए दूल्हे राजा
हमीरपुर के बिंवार थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी जलालपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ तय हुई थी। बीती 17 मई को बारात दुल्हन के घर पहुंची थी। जहां शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला फहनाई। फिर दोनों ने सात फेरे लिए और अगले दिन दुल्हन की विदाई हो गई। नई दुल्हन ससुराल पहुंची तो उसके आने पर दिन भर पूजा और अन्य मांगलिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। अगले दिन शाम को दुल्हन ने पान खाने की इच्छा जताई तो दूल्हा पान लेने के लिए बाहर चला गया।
दूल्हे के पिता ने दी तहरीर
इसी बीच मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी अपने दोस्तों के साथ कार से दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा और दुल्हन को लेकर फरार हो गया। ससुराल वाले कार के पीछे चिल्लाते हुए दौड़े लेकिन कोई भी मदद करने नहीं आया। घटना के बाद दूल्हे के पिता ने बिंवार थाने में तहरीर देकर पूरा घटनाक्रम समझाया। दूल्हे के पिता ने बताया कि दुल्हन को उसी का जीजा लेकर भाग गया है। दुल्हन पांच लाख के गहने भी पहने है।
पुलिस ने छापेमारी कर जीजा के घर से दुल्हन को कब्जे में लिया, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए जीजा के घर पर छापेमारी कर दुल्हन को उसी की सगी बहन के हवाले कर दिया। बिंवार थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बुधवार को बताया कि घटना की तहरीर पर आरोपी जीजा के घर पर दबिश दी गई थी। आरोपी मौके से फरार हो गया है। हालांकि जीजा की गिरफ्तारी के लिए टीम दौड़ाकर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
कम दहेज मिलने पर ससुराल वाले मार रहे थे ताने
नई नवेली दुल्हन का कहना है कि शादी के बाद ससुराल आने पर कम दहेज मिलने पर पूरा घर नाराज हो गया था। ससुराल वाले ताना भी दे रहे थे। इसीलिए जीजा को फोन कर बुलाया और खुद उनके साथ गई थी।