UGC के नए नियमों से UP BJP में बगावत! 11 पदाधिकारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, ये बड़ा नाम शामिल; बोले- उद्देश्य से भटकी पार्टी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2026 - 06:40 PM (IST)

UGC New Rules : यूजीसी के नए नियमों को लेकर देशभर में विरोध तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। यहां यूजीसी के नए नियमों से नाराज पार्टी के 11 पदाधिकारियों ने एक साथ बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। सामूहिक इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है।

यूजीसी नियमों के खिलाफ खुलकर सामने आए पदाधिकारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ के बख्शी तालाब क्षेत्र से जुड़े बीजेपी के 11 पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने-अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने साफ किया है कि वे अब पार्टी के किसी भी कार्यक्रम या गतिविधि में हिस्सा नहीं लेंगे।

पार्टी अपने मूल उद्देश्यों से भटक रही है: आरोप
इस्तीफा देने वाले नेताओं का कहना है कि जिस विचारधारा और उद्देश्य के साथ पार्टी की स्थापना की गई थी, वह अब उससे भटक चुकी है। उन्होंने यूजीसी के नए नियमों को लेकर पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें : UP Police पर फिर गिरी गाज! एक साथ इतने पुलिसवालों पर तगड़ा एक्शन, चौंका देगी वजह, विभाग में मचा हड़कंप 

‘सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़’
बख्शी तालाब के कुम्हारवां मंडल महामंत्री रहे अंकित तिवारी ने कहा कि यूजीसी के नए नियम लागू कर सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने इसे समाज के लिए घातक बताते हुए अपने सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की।

इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों की सूची
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बीजेपी छोड़ने वालों में शामिल हैं :- 
*मंडल उपाध्यक्ष आलोक सिंह
*मंडल मंत्री महावीर सिंह
*शक्ति केंद्र संयोजक मोहित मिश्रा
*शक्ति केंद्र संयोजक वेद प्रकाश सिंह
*शक्ति केंद्र संयोजक नीरज पांडेय
*युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह
*युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राज विक्रम सिंह
*पूर्व मंडल मंत्री अभिषेक अवस्थी
*बूथ अध्यक्ष विवेक सिंह
*पूर्व सेक्टर संयोजक कमल सिंह
*मंडल महामंत्री अंकित तिवारी

इस्तीफे में कही गई ये बड़ी बात
अपने त्यागपत्र में अंकित तिवारी ने लिखा, “मैं अपने समस्त पदों से इस्तीफा देता हूं क्योंकि पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों के अनुरूप जिस उद्देश्य से पार्टी बनी थी, वह आज उससे भटक रही है। यूजीसी के नए कानून के जरिए हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसी कारण मैं अपने पद से त्यागपत्र दे रहा हूं।”

यह भी पढ़ें : Ajit Pawar Plane Crash : 4-5 ब्लास्ट के बाद आग के गोले में तब्दील हुआ विमान, CCTV में कैद हुआ भयावह मंजर, Video देख कांप उठेगी आपकी रुह!

राजनीतिक हलकों में तेज हुई चर्चा
एक साथ 11 पदाधिकारियों के इस्तीफे से लखनऊ ही नहीं, बल्कि प्रदेशभर की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। फिलहाल बीजेपी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static