UP के इस जिले में ईसाई से फिर Hindu बने 20 परिवार, 100 से अधिक लोगों की हुई घर वापसी

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 08:24 AM (IST)

बुलंदशहर(वरुण शर्मा): उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा में क्रिसमस डे पर वाल्मीकि से ईसाई बने 20 परिवारों के 100 से अधिक लोगों ने घर वापसी की और हिंदू धर्म को पुनः अपनाकर ईसाई से हिंदू बन गए। खुर्जा की भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ और विधिक प्रक्रिया कराकर स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर हिंदू बने लोगों का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर सनातन धर्म अपनाने पर स्वागत सम्मान भी किया गया।

20 परिवारों के 100 से अधिक सदस्यों की हुई घर वापसी
जानकारी मुताबिक जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में क्रिसमस डे के अवसर पर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। धर्म परिवर्तन किसी और ने नहीं बल्कि भाजपा और भाजपा से जुड़े दलों के कार्यकर्ताओं ने कराया है। दरअसल परिस्थिति वश खुर्जा के कुछ बाल्मीकि हिंदू परिवारों ने वर्षों पहले हिंदू धर्म को त्याग कर ईसाई धर्म अपना लिया था और चर्च में जाकर यीशु की प्रार्थना करने लगे थे, जब इसकी जानकारी भाजपा की खुर्जा की विधायक मीनाक्षी सिंह को लगी तो मीनाक्षी सिंह ने राष्ट्रीय चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह और खुर्जा के वाल्मीकि संघ के अध्यक्ष सोनी जी और उनकी पत्नी संध्या वाल्मीकि के सहयोग से खुर्जा के लगभग 20 परिवारों के 100 सदस्यों का घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन कराकर घर वापसी कराई।

कुंज कॉलोनी में धर्म वापसी कार्यक्रम का किया गया था सामूहिक आयोजन
बताया जा रहा है कि बाकायदा राष्ट्रीय चेतना मिशन और वीएचपी ने खुर्जा की कालिंदी कुंज कॉलोनी में धर्म वापसी कार्यक्रम का सामूहिक आयोजन किया। भाजपा की विधायक मीनाक्षी सिंह ने घर वापसी कर सनातन हिंदू बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया, तो वहीं राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर हिंदू बनने वाले लगभग 100 से अधिक लोगों का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हवन यज्ञ कराया गया, साथ ही विधिक प्रक्रिया भी धर्म परिवर्तन की कराई गई और सभी को हिंदू धर्म ग्रहण कराया गया।

हिंदू धर्म को छोड़कर कई साल पहले अपनाया था ईसाई धर्म
वहीं हिंदू धर्म अपनाकर घर वापसी करने वाले संदीप वाल्मीकि ने बताया कि पहले हिंदू वाल्मीकि थे, परिस्थिति वश हिंदू धर्म को छोड़कर कई साल पहले ईसाई धर्म को अपना लिया था और चर्च में जाकर यीशु की पूजा अर्चना करने लगे थे। प्रार्थना करते थे, लेकिन आज एक एक बार फिर हिंदू धर्म अपनाकर अपने घर वापसी आने पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static