किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने सुनाई सजा

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2024 - 08:24 PM (IST)

बरेली: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी फतेहगंज पश्चिमी ग्राम खिरका निवासी प्रेम बाबू परीक्षण में दोषी पाया गया। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट अभिषेक कुमार चतुर्वेदी ने अभियुक्त को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 80 हजार रुपये का जुर्माना डाला है। जुर्माने की पूरी रकम पीड़िता को बतौर मुआवजा मिलेगी।

PunjabKesari

जानिए क्या है मामला
सरकारी वकील कुलदीप श्रोतिया ने बताया कि पीड़िता ने 5 फरवरी 2018 को थाना इज्जतनगर में तहरीर देकर बताया था कि वह अलीगढ़ में रहती है। नशा सुंघाकर दो लड़के अलीगढ़ से ट्रेन से लेकर बरेली आए और यहां स्टेशन पर छोड़ दिया। स्टेशन पर एक व्यक्ति शौचालय के पास मिला। वह बहलाकर अपने घर ले आया और दुष्कर्म किया। वह चुपके से मौका पाकर उसके घर से भाग आई। डेलापीर चौराहे पर बदहवास हालत में खड़ी थी। वहां पुलिसकर्मी खड़े थे। उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के बाद प्रेम बाबू के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट भेजी थी।

PunjabKesari

बच्ची से छेड़खानी के आरोपी की जमानत अर्जी नामंजूर
बरेली: सात वर्षीया बच्ची के संग छेड़खानी करने के आरोपी बहेड़ी थाना देवरनियां ग्राम वसूपुरा निवासी मो. आजिम की जमानत अर्जी स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट हरिप्रसाद ने खारिज कर दी। सरकारी वकील सोनी बी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाना देवरनियां में तहरीर देकर बताया था कि 29 दिसम्बर 2023 की शाम बेटी गांव के बाहर बने जूनियर हाईस्कूल के पास खेल रही थी। आजिम बाइक पर बैठाकर खेतों की तरफ ले गया। वहां बेटी क साथ छेड़खानी करने लगा। चीखने पर बाइक पर वापस बैठाकर स्कूल के पास छोड़कर भाग गया। बेटी ने घर पर आकर पूरी घटना की जानकारी दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static