आश्रम में बुजुर्ग को 70 साल की महिला से हुआ प्यार, रचाई शादी, बोले- बाकी जिंदगी बस ठीक से कट जाए

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 12:37 PM (IST)

सीतापुर: कहते हैं कि जब प्यार होता है तो तब न तो उम्र देखी जाती है और न ही जाति-धर्म देखा जाता है। ऐसा ही नजारा सीतापुर के एक आश्रम में देखने को मिला है। जहां समाज के मापदंडों की जंजीरों को तोड़ते हुए 70 वें साल में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने एक 70 साल की महिला से शादी की है। अब इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। शादी के बाद दोनों बेहद खुश हैं। 

ये भी पढ़ें... नाराज ठाकुरों को मनाने के लिए मेरठ-बुलंदशहर में जनसभा करेंगे CM योगी, गाजियाबाद में भी करेंगे रैली
 

यह पूरा मामला सकरन थाना क्षेत्र इलाके का है। बताया जा रहा है दोनों ही बुजुर्ग दंपति के बीच में काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्रेम इस कदर प्रमाण पर चढ़ा कि दोनों ने 70 साल की उम्र में शादी कर डाली। दूल्हा मनोहर लाल एक वृद्धाश्रम में रहते थे जो कि विश्व तहसील में पड़ता है। वहीं, दुल्हन रामदेवी भी एक आश्रम में ही रहती थी। इन दोनों ही बुजुर्ग दंपति का कोई स्थाई ठिकाना नहीं था, बस जीवन काट रहे थे। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और आधी से ज्यादा उम्र बीत जाने के बाद भी दोनों ने एक दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई व सात फेरे ले लिए।

ये भी पढ़ें... 'देश में गरीबों, मेहनतकशों, वंचितों की बहुजन-हितैषी सरकार चुनें...' लोकसभा चुनाव से पहले मायावती ने की अपील

लगभग एक साल पहले एक दिन अचानक राम देवी इनके आश्रम आ पहुंचीं। जिसके बाद दोनों को प्यार हो गया। जब उनकी शादी की इच्छा की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने बिना किसी देरी के दोनों की शादी करवा दी। इस जोड़े की इच्छा है तो सिर्फ इतनी की बची हुई जिन्दगी एक दूसरे के साथ हंसी खुशी से बीत जाए। शादी के बाद भी यह बुजुर्ग जोड़ा आश्रम में ही रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static