UP में कार के खंभे से टकराने पर 3 दोस्तों की मौत, तीन अन्य घायल, दोस्त की शादी से लौट रहे थे सभी

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 06:18 PM (IST)

संत कबीरनगर : जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक कार के बिजली के खंभे से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा रात दो से तीन बजे के बीच मोहल्ला अचिया के पास हुआ जब छह युवक एक दोस्त की शादी से लौट रहे थे। मेहदावल के थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि चालक ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतकों की पहचान ग्राम बढ़या ठाठर निवासी सर्वेश सिंह (22) पुत्र राजकिशोर , ग्राम बेलारी कला निवासी दुर्गेश गुप्ता (25) पुत्र जय राम और तिवारीपुर निवासी श्रवण शर्मा (24) पुत्र योगेश्वर शर्मा रूप में हुई। सभी मृतक मेहदावल थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य दो खतरे से बाहर हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। 

यह भी पढ़ें : ‘भाजपाई पहले तो दूसरों पर बड़े आरोप लगाते हैं, जब फंस जाते हैं तो ‘खेद’ प्रकट करते हैं…’,  NCERT विवाद पर अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना 

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा आठवीं की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक को लेकर छिड़े विवाद के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शुक्रवार को निशाना साधा और आश्चर्य जताया कि ''भाजपाई सरकार चला रहे हैं या मनमानी का सर्कस?'' उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा बड़े-बड़े आरोप लगाती है और बाद में पकड़े जाने पर खेद व्यक्त करती है ..... पढ़ें पूरी खबर .... 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static