बरेली में भी दर्दनाक हादसा, मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकराई, दो लोगों की मौत
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 05:50 PM (IST)
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भमौरा थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (आंवला) नितिन कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान रोहित शर्मा (25) और उनके दोस्त अमित शर्मा (18) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि दोनों दोस्त शुक्रवार देर रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर देवचरा जाने के इरादे से निकले थे, तभी भमौरा थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव के पास मोटरसाइकिल अंडरपास के अंदर लगे खंभे से टकरा गई। कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बाद में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के एक गांव में कथित तौर पर घरेलू विवाद में एक अधिवक्ता की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सवेरा मल छपरा गांव निवासी प्रसिद्ध नारायण दीक्षित (53) का शुक्रवार देर रात करीब आठ बजे घर में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया ..... पढ़ें पूरी खबर ...

