लगातार पांव पसार रहा यह खतरनाक संक्रमण, यूपी के इस जिले में 37 मरीज पाए गए डेंगू पॉजिटिव
punjabkesari.in Sunday, Sep 10, 2023 - 12:40 PM (IST)

(दुर्गेश शुक्ला)Shravasti News: जहां एक तरफ प्रदेश में डेंगू अपना पैर पसार रहा है तो वहीं श्रावस्ती जिले में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिले में डेंगू और रहस्यमई बुखार से लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिले में कल 37 डेंगू पॉजीटिव मरीज मिले हैं, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग के हाथ पैर फूल गए हैं। जिले में बारिश के कारण जगह-जगह गंदा जल भराव होने के चलते शहर से लेकर गांव तक तेजी से डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है।
श्रावस्ती जिले में 37 मरीज पाए गए डेंगू पॉजिटिव
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, श्रावस्ती जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिले में डेंगू से निपटने के लिए शहर से लेकर गांव तक ना ही फॉगिंग कराई गई ना दवा का छिड़काव कराया गया। जिसके चलते जगह-जगह भरे गंदे पानी से तेजी से मच्छर फैल रहे हैं। जिसके चलते लोग डेंगू के चपेट में आ रहे हैं। जिले में इन दिनों तेजी से रहस्यमई बुखार क्षेत्र में फैला हुआ है और वहीं अस्पताल में आने वाले मरीज का चेकअप कराया जा रहा है।
जिले में दिन-प्रतिदिन हो रही है डेंगू मरीजों की बढ़ोतरी
बताया जा रहा है कि जिले में दिन प्रतिदिन डेंगू मरीजों की बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते श्रावस्ती में 37 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। अगर जिले में ऐसे ही स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही हुई तो डेंगू के मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। मुख्य चिकित्साधिकारी अजय प्रताप सिंह ने 37 डेंगू मरीजों की पुष्टि की है।