S*EX का चरम सुख पाने के लिए बॉयफ्रेंड ने खाई सेक्सवर्धक गोली! हो गई मौत.... गर्लफ्रेंड संग होटल के कमरे में मिली लाश, होश उड़ा देगा पूरा मामला
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 05:57 PM (IST)
Viral News : हरियाणा के गुरुग्राम में बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में कमरे से कुछ दवाइयों के खाली रैपर बरामद हुए, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, मृतक सोहना क्षेत्र के एक गांव का निवासी था और पेशे से ड्राइवर था। वह बुधवार को अपनी महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा हुआ था। महिला मित्र ने पुलिस को बताया कि अचानक व्यक्ति को सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
यह भी पढ़ें : मशहूर कॉमेडियन के घर मातम! बेटी ने खुद को मारी गोली, सदमे में पूरा परिवार
जांच के दौरान कमरे से कुछ शक्तिवर्धक दवाइयों के खाली रैपर मिले। आशंका जताई गई कि दवाओं के सेवन का मामला हो सकता है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) बताया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। बताया गया है कि मृतक के बेटे की शादी 12 मार्च को निर्धारित थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी इलाके में हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 50 वर्षीय यूट्यूबर पर चाकू से कई बार वार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। ये यूट्यूबर अपने यूट्यूब चैनल पर एक विशेष धर्म को लेकर कथित विवादास्पद वीडियो के कारण विवादों में आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए ..... पढ़ें पूरी खबर ....

