6 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अस्पताल में भर्ती...मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 26, 2025 - 12:25 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर छह साल की एक बच्ची को आरोपी ने हवस का शिकार बनाया है। आरोपी बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ रेप कर दिया। इस वारदात के बाद बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज किया जा रहा है।

बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया आरोपी 
यह मामला कालिंजर थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता के परिवार के एक सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक पुलिस दल गठित किया गया। 

मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार 
पुलिस दल ने आरोपी को घेर लिया लेकिन उसने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी दोनों पैरों में गोलियां लगने से घायल हो गया।'' उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static