इश्क में अंधी मां! 45 साल की महिला तीन बच्चों को छोड़कर 18 वर्षीय प्रेमी संग फरार; गिड़गिड़ाते रह गए पति और बच्चे
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 11:16 AM (IST)
Kanpur News: यूपी के कानपुर से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली 45 वर्षीय महिला अपने पड़ोस में रहने वाले करीब 18 वर्षीय युवक के साथ घर फरार हो गई। महिला के तीन बच्चें है। उसे अपने बेटे की उम्र के लड़के के साथ प्यार हो गया। जिसके चलते वो सब कुछ छोड़कर उसके साथ फरार हो गई।
जानिए पूरा मामला
यह घटना 26 जनवरी की बताई जा रही है। महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर युवक के साथ घर छोड़कर चली गई। जिसके बाद उसके पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और उनकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने महिला और युवक को बकेवर क्षेत्र से बरामद कर थाने ले आई।
थाने में गिड़गिड़ाता रहा पति और बेटा
जानकारी मिलने पर महिला का पति अपने तीनों बच्चों के साथ थाने पहुंचा। पति और बच्चों ने महिला से घर लौटने की बहुत विनती की। महिला के 18 वर्षीय बड़े बेटे ने भी मां को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने साफ इनकार कर दिया। महिला ने पुलिस के सामने कहा कि वह अब अपने प्रेमी के साथ ही जीवन बिताना चाहती है। पुलिस ने बताया कि काफी समझाने के बाद भी महिला अपने फैसले पर अड़ी रही। जरूरी लिखापढ़ी पूरी करने के बाद महिला युवक के साथ चली गई। पुलिस के अनुसार महिला बालिग है और उसने अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने का फैसला किया है।

