जीवन की चुनौतियों से हार गई महिला, उठा लिया खौफनाक कदम...  अनाथ हो गए बच्चे, पढ़ें दिल को झकझोर देने वाली स्टोरी

punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2026 - 10:35 AM (IST)

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से दिल को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला ने जीवन की चुनौतियों और पति की करतूत से इस कदर टूट गई की उसने खौफनाक कमद उठा लिया। जिससे उसके दो बच्चे अनाथ हो गए। दरअसल,  बिजनौर जिले के थाना हीमपुर दीपा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुबारकपुर खादर एक महिला कई वर्षों से अकेले संघर्ष करते हुए अपने दो मासूम बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी लेकिन बीती रात उसने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व थाना चांदपुर क्षेत्र के ग्राम थुरैला में हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद पारिवारिक विवाद गहराते चले गए और बीते सात वर्षों से वह अपने पति से अलग रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला अपने दोनों बच्चों- एक बेटे और एक बेटी के साथ अकेले रहकर मेहनत-मजदूरी कर जीवन चला रही थी, लेकिन मानसिक दबाव और जीवन की लगातार चुनौतियों हार कर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फील्ड यूनिट की टीम के साथ मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की.

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों की विधिवत पुष्टि की जा सके। मृतका के दोनों बच्चे अपने ननिहाल में नानी-नाना के घर सुरक्षित हैं, लेकिन मां की असमय मौत ने उनके जीवन में एक गहरा सन्नाटा छोड़ दिया है। फिलहाल इस घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग सवाल कर रहे हैं कि अब बच्चों को सहारा कौन बनेगा?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static