खौलते पानी में गिरी 7 साल की मासूम, हुई दर्दनाक मौत...मां ने रंग-गुलाल लगाकर बेटी को दी अंतिम विदाई

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 01:10 PM (IST)

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर 7 साल की एक मासूम दुकान में मैगी लेने गई, तभी वो खौलते हुए पानी में गिर गई और बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां पर वो पिछले 7 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी, लेकिन वो ये जंग जीत ना सकी और उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद जब उसकी अर्थी घर पहुंची तो परिजनों समेत पूरा गांव ही रोने लगा। पूरे गांव में शोक का माहौल है। मां का तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

रंग-गुलाल लगाकर बेटी को दी अंतिम विदाई
जानकारी के मुताबिक, दुकान पर मैगी लेने गई सात वर्षीय वैष्णीय खौलते पानी में गिरने के बाद बुरी तरह से झुलस गई। लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में करीब सात दिन तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई। 3 दिन बाद होने वाली होली से पहले जब बेटी की अर्थी घर पहुंची, तो परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम विदाई पर बिलखते हुए परिजनों ने अपनी लाडली के चेहरे और शरीर पर अबीर-गुलाल लगाकर विदा किया। मां बेटी के शव से लिपटकर बिलख रही थी। ये देखकर हर किसी की आंखों नम थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static