मोटर पंप चलाते समय महिला को करंट लगने से मौत, मां को बचाने पहुंचे बेटे ने भी छोड़ी दुनिया, पिता को घर में मिले दोनों के शव
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 12:45 PM (IST)
महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सिसवा कस्बे में शुक्रवार को पानी का मोटर पंप चालू करते समय करंट लगने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रंभा देवी (65) और उनके 18 वर्षीय बेटे अखिलेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रंभा देवी को मोटर पंप चालू करते समय बिजली का झटका लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।
अपनी मां को बचाने के प्रयास में अखिलेश सिंह ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। परिवार के सदस्य दोनों को तत्काल सिसवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने काशी दौरे के दूसरे दिन शनिवार को कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में शिक्षा सरकार के एजेंडे में नहीं थी और न ही गरीब व सामान्य बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी जाती थी। हालांकि उस समय नकल की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया जाता था। मुख्यमंत्री ने यहां कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से‘स्कूल चलो अभियान'का विधिवत शुभारंभ किया। प्रदेश में 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू हो चुका है और इसी क्रम में 1 से 15 अप्रैल तक अभियान का पहला चरण चलाया जा रहा है ... पढ़ें पूरी खबर ...

