क्रिकेटर की दर्दनाक मौत; गेंदबाजी के दौरान हाथ में उठा तेज दर्द, जमीन पर गिरकर तड़पने लगा और थम गई सांसें

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 10:43 AM (IST)

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बिछवां थाना क्षेत्र में रविवार को क्रिकेट खेलते समय 13 वर्षीय छात्र विराट सिंह की अचानक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सहारा गांव निवासी सोमेंद्र सिंह का पुत्र विराट अपने साथियों के साथ मैच खेल रहा था। गेंदबाजी के दौरान उसके हाथ में तेज दर्द उठा और वह अचानक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। 

PunjabKesari

चिकित्सकों ने जताई हार्ट अटैक की आशंका 
साथी खिलाड़ियों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक तौर पर हृदयाघात की आशंका जताई है, हालांकि मौत के सटीक कारण की पुष्टि पोस्टमाटर्म रिपोटर् के बाद ही हो सकेगी। विराट अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पिता दिल्ली में कार्यरत हैं और सूचना मिलने पर गांव के लिए रवाना हो गए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static