UP Crime : सिरफिरे ने किया 4 लोगों पर छुरे से हमला, 1 की मौत, 3 गंभीर रुप से घायल

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 06:53 PM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक सिरफिरे ने सरे बाजार चार लोगों पर छुरे से हमला कर दिया। इसमें एक की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। 

यह मामला जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहे का है। घायलों में एक 13 वर्ष का किशोर गौरव भी शामिल है। खौद चौकी क्षेत्र वासिक उर्फ नन्ने ने बताया कि वह खौद चौराहे पर अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। तभी एक युवक हाथ में छुरा लिए पहुंचा और लोगों पर ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए।

इससे पहले कोई कुछ समझ पाता आरोपी हमलाकर फरार हो गया। हमले अमीर अहमद निवासी काशीपुर की मौत हो गई। राहत जान, शाकिर, गौरव घायल हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Recommended News

Related News

static