UP Crime News: बलिया में नाबालिग को अगवा कर दो महीने तक किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2024 - 03:28 PM (IST)

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पर एक नाबालिग को कथित रूप से अगवा कर दो महीने तक उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उस पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

PunjabKesari
पुलिस के अनुसार, दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग को पड़ोस के रुकुनपुरा गांव के रहने वाले आरोपी निर्भय साहनी (23) ने 18 फरवरी को अगवा कर लिया था। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस ने 21 अप्रैल को नाबालिग को बलिया रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला। पीड़िता ने पुलिस को दिये अपने बयान में आरोपी पर अगवा करने और दो महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

PunjabKesari
आरोपी पर इन धाराओं में हुआ केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (3) (16 वर्ष से कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म) के साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को सोमवार को बलिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ेंः 'देश में 'शरिया कानून' लागू करना चाहती है कांग्रेस...' CM Yogi ने लगाया congress पर आरोप
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में देश में 'शरिया कानून' लागू करने और जनता की संपत्ति का बंटवारा करने की मंशा जाहिर की है। योगी ने अमरोहा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने देश के साथ गद्दारी की है और एक बार फिर गद्दारी करने के लिए अपने झूठा घोषणा पत्र के साथ आपके पास आए हैं।''

​​​​​​​

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static