SHO की कुर्सी पर बैठा लंगूर, कर रहा थाने की रखवाली; पुलिसकर्मियों का काम किया आसान

punjabkesari.in Saturday, Aug 09, 2025 - 01:35 PM (IST)

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर आम लोगों के साथ-साथ पुलिस भी लाल मुंह वाले बंदरों से काफी परेशान थी। ये बंदर थाने में घुस जाते थे। पुलिसकर्मियों की वर्दी उठा ले जाते थे, कभी उनकी टोपी, कभी खाना को कभी-कभी अन्य सामान भी उठा ले जाते थे। अपनी परेशानी लेकर थाने में आने वाले लोगों को भी ये बंदर परेशान करते थे। लेकिन, थाना प्रभारी ने इस परेशानी का तोड़ निकाल लिया और थाने में एक लंगूर बंदर ले आए। अब ये लंगूर बंदर थाने की रखवाली करता है। 

पुलिस और फरियादियों को परेशान करते है बंदर
बिलसंडा क्षेत्र का ये मामला है। यहां पर लाल मुंह वाले बंदर थाने में घुस जाते है। वो आने वाले फरियादियों को पकड़ लेते है। लोगों के साथ-साथ पुलिस भी उनसे काफी परेशान है। लाल मुंह बाले बंदर कभी वर्दी उठा ले जाते हैं, कभी कैप लेकर भाग जाते हैं। कभी जरूरी कागज फाड़ देते हैं। आए दिन इंटरनेट के तार काट देते हैं। ऐसे में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार,  दो साल पहले भी यहां के तत्कालीन एसओ अचल सिंह ने लंगूरी बंदर के पोस्टर लगवाए थे ,लेकिन अब लाल मुंह वाले बंदर पोस्टर से नहीं डरते। वो पोस्टर को छू-छूकर देख चुके है। इसलिए डरते नहीं है। 

बंदरों को थाने के आसपास भी आने नहीं देते लंगूर 
लाल मुंह वाले बंदरों ने लोगों को काफी परेशान किया हुआ था। जिसके बाद थाना प्रभारी थाने में लंगूर बंदर लेकर आए। थाने में लाल बंदरों से सुरक्षा की जिम्मेदारी इस लंगूर को दी गई। ये लंगूर अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभा रहा है। थाना अध्यक्ष बिलसंडा सिद्धान्त शर्मा की नेमप्लेट के नीचे पड़ी उनकी कुर्सी पड़ लंगूर बंदर बैठकर वो थाने की रखवाली करता है। लंगूर अब लाल मुंह वाले बंदरों को थाने के आसपास नहीं फटकने देता। इस पहल से गांव के लोग भी खुश है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static