18 साल के प्रेमी के प्यार में पागल हुई 5 बच्चों की मां; घर से भागी...फिर पति के सामने रचाई शादी

punjabkesari.in Thursday, Dec 04, 2025 - 03:00 PM (IST)

अम्बेडकरनगर: यूपी के अम्बेडकरनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने 18 साल के प्रेमी से शादी कर ली, वह भी अपने पति की मौजूदगी में। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला पांच बच्चों की मां है। लंबे समय से उसका अपने 18 साल के प्रेमी से अफेयर चल रहा था। 

कैसे हुआ प्यार? 
अम्बेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द गांव की यह घटना है। महिला का प्रेमी निखिल देवरिया में कबाड़ का काम करता है। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और अफेयर हो गया। इस दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया और एक दिन देवरिया से भागकर अम्बेडकरनगर आ गए।

प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला 
जब महिला के पति को इसकी जानकारी मिली तो वह भी अम्बेडकरनगर पहुंच गया। पहले पति-पत्नी और प्रेमी के बीच काफी देर बातचीत हुई, लेकिन महिला ने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पकड़े रखी। वो उससे शादी करने की जिद पर अड़ी रही। 

पति ने ही कराई पत्नी की शादी
बुधवार को रामनगर स्थित शिव मंदिर में महिला और उसके प्रेमी की शादी करा दी गई। सबसे खास बात यह रही कि विवाह की सारी प्रक्रिया महिला के पति की मौजूदगी में हुई। शादी के बाद पति ने अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी को सौंपा और अपने पांच बच्चों को लेकर वापस घर लौट गया। यह अनोखी घटना इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static